Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedपरिजनों से नाराज होकर दो किशोरों ने छोड़ा घर

परिजनों से नाराज होकर दो किशोरों ने छोड़ा घर

परिजनों से नाराज होकर दो किशोर घर से भाग गए। एक किशोर के कमरे में मिले नोट में उसने स्वयं को साबित करने के बाद घर लौटने की बात लिखी है। एक किशोर के दादा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि जगदीश जोशी पुत्र कांति राम जोशी निवासी, नेहरू मार्ग, ऋषिकेश, जिला देहरादून ने कोतवाली में अपने पोते की गुमशुदगी की तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कि उनका पोता अनमोल जोशी (17) पुत्र चंडी प्रसाद निवासी अपने दोस्त स्वजल चौहान (17) पुत्र धन सिंह चौहान निवासी नेहरू मार्ग, ऋषिकेश, जिला देहरादून घर से बिना बताए कहीं चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों किशोर स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ते हैं और घनिष्ठ मित्र हैं। परिजनों ने कई रिश्तेदारों, पड़ोसियों और किशोरों के दोस्तों से पूछताछ की लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि एक किशोर के कमरे से नोट मिला है। नोट में उसने जीवन में कुछ बनने के बाद ही घर वापस लौटने की बात कहीं है। किशोर के दादा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों किशारों के पहचान संबंधी सूचना आसपास के जिलों के थानों में भेज दी गई। बस अड्डे, रेलवे और घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
बच्चों के साथ समय बिताएं…
बदलते सामाजिक परिवेश में किशोरों में असहनशीलता और नकारात्मक सोच विकसित हो रही है। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ना लाजमी है। दरअसल किशोर की नजर से जिदंगी को देखें तो उनके भीतर जिंदगी रोज बदल रही है। ऐसे में कई बार आपकी सख्ती उन्हें आपसे दूर कर देती है। बच्चे के साथ समय बिताएं और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। अगर आप उनके अच्छे दोस्त हैं और उनको कोई समस्या आती है तो वे इसके बारे में आपसे बात करेंगे। आप किशोरों से भी उनकी राय जरूर पूछे ताकि उन्हें भी अपनी अहमियत का अहसास हो। उन्हें हर चीज या काम के लिए जिम्मेदार बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments