Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधडोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह माना...

डोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह माना जा रहा कारण

देहरादून: डोईवाला में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार दी, बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण घटना को अंजाम दिया। उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल एपी सुनील (49 वर्ष), जो जौली ग्रांट एयरपोर्ट में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे, ने रविवार को अपने आवास नागाघेर, रानीपोखरी में अपनी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना सुबह लगभग 10:30 बजे थाना रानीपोखरी पुलिस को मिली। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौके पर 7 से 8 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से करीब तीन गोलियां हेड कांस्टेबल को लगीं। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments