Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी आईएमए पासिंग आउट परेड में शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी आईएमए पासिंग आउट परेड में शामिल

देहरादून:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  12 और 13 जून को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति  13 जून को आईएमए की प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगी। इस समारोह के बाद कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त कर देश सेवा के लिए नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए आईएमए में तैयारियां जोरों पर हैं। कैडेट्स विशेष ड्रिल और मार्चिंग अभ्यास में जुटे हुए हैं। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लगातार प्रशिक्षण की निगरानी कर रहे हैं ताकि परेड का आयोजन भव्य और अनुशासित ढंग से हो सके।

इस बार की पासिंग आउट परेड कई मायनों में खास रहने वाली है। महिला कैडेट्स भी परेड का हिस्सा बनेंगी, जिससे यह समारोह और अधिक ऐतिहासिक बन जाएगा। अकादमी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments