Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ली शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण...

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ली शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून मै शहरी विकास विभाग, जलागम प्रबंधन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की! और जनहित के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा करने के  निर्देश दिए गए। घ्बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया की

घ्शहरी विकास विभाग से शहरों में पेयजल वितरण, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए। निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें ताकि जनता को असुविधा न हो।

घ्जलागम विभाग द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाए। ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

घ्पर्यावरण विभाग से विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण और प्लास्टिक उन्मूलन अभियानों को गति दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। घ्मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें और बजट का शत-प्रतिशत एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं के समाधान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। घ्बैठक में तीनों विभागों के कई उच्च अधिकारीयों और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments