Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्डरुड़की में अग्निवीर भर्ती की तैयारी पूरी

रुड़की में अग्निवीर भर्ती की तैयारी पूरी

रुड़की। अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2027 के अगले चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रुड़की में 5 से 23 अक्टूबर तक भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कॉमन कैंडिडेट एंट्रेंस परीक्षा 2027 में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और दौड़ परीक्षा कराई जाएगी। इस भर्ती चरण में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से करीब तीन हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। भारतीय सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस बार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के पदों के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सफल अभ्यर्थी भी भर्ती के इस चरण में हिस्सा लेंगे। सीसीई में चयनित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। भर्ती स्थल पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज और जरूरी प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। दस्तावेजों का भौतिक और ऑनलाइन सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा। सेना की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से संबंधित सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और निर्धारित तिथि पर समय से भर्ती स्थल पर पहुंचें। शारीरिक परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती आगे बढ़ाई जाएगी।

Post navigation

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments