Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ कॉफी टेबल बुक...

राज्यपाल ने ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ शीर्षक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। लोक भवन सूचना परिसर द्वारा तैयार यह पुस्तक राज्यपाल के पांच वर्षों के कार्यकाल, प्रमुख पहलों और उपलब्धियों पर आधारित है। राज्यपाल ने 15 सितंबर, 2026 को उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष पूर्ण किए हैं। पुस्तक में उनके प्रेरणादायक विचारों, विभिन्न मिशनों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं आधुनिक तकनीक, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों को चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक केवल पांच वर्षों की गतिविधियों और उपलब्धियों का संकलन नहीं, बल्कि सेवा के प्रति प्रतिबद्धता, नए विचारों और जनहित में किए गए प्रयासों का दस्तावेज है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसमें प्रस्तुत पहलें प्रदेश में नवाचार, जनभागीदारी और विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में पांच वर्ष का यह सफर मेरे लिए सेवा, सीखने और प्रदेश के लोगों से जुड़ने की एक प्रेरणादायक यात्रा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहा है लोक भवन जनभावनाओं से जुड़कर जनकल्याण, नवाचार और विकास के नए विचारों को आगे बढ़ाने का केंद्र बने। इस अवसर पर राज्यपाल ने हाल ही में लोक भवन में आयोजित सूचना का अधिकार विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट डिबेट करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सोनी, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments