Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा के बाद कांग्रेस के दिग्गज पहुंचे देहरादून, सरकार बनाने का तलाशेंगे...

भाजपा के बाद कांग्रेस के दिग्गज पहुंचे देहरादून, सरकार बनाने का तलाशेंगे फार्मूला

मतगणना की तैयारियों की बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और आब्जर्वर बीवी पाटिल आज सुबह देहरादून पहुंच गए। बाकी नेताओं के सुबह दस बजे तक दून पहुंचने की उम्मीद है। कांग्रेस के शीर्ष नेता आज प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकर मतगणना और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा करेंगे। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही टेंशन में हैं। एग्जिट पोल के अनुसार दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वर्ष 2012 में यही स्थिति थी और उस दौरान कांग्रेस को 32 और भाजपा को31 सीट मिली थी। एक सीट की बढ़त पर कांग्रेस ने निर्दलीयों को जुटाकर बाजी मार ली थी। लेकिन इस बार भाजपा भी पूरी तरह से अलर्ट है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी के सभी शीर्ष आज रणनीति तय करेंगे। जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस 42 से 48 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत पा रही है। 10 तारीख को तस्वीर साफ हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments