Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजैनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का हरक सिंह...

जैनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का हरक सिंह रावत पर तीखा हमला

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि धारी देवी की कसम खाने से पहले उन्हें धार्मिक आस्था और मर्यादा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत पहले भी इस तरह की कसमें खा कर उन्हें स्वयं तोड़ भी चुके हैं। हनी पाठक ने कहा कि जैनी प्रकरण को दोबारा पीड़ित महिला सामने लेकर आई है, जो स्वयं अपने साथ हुए कथित यौन शोषण को लेकर न्याय की मांग कर रही है। ऐसे में हरक सिंह रावत को उनके के लगाए गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने पूर्व में मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय भी उनकी सरकार थी और अब महिला द्वारा आवाज उठाए जाने पर उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यौन शोषण जैसे घिनौने कृत्य के खिलाफ आवाज उठाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है, लेकिन ऐसे संवेदनशील मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अक्सर देखा गया है कि कहीं न कहीं इन मामलों में आरोपी रहे लोग ही सबसे अधिक शोर मचाते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना हो या प्रदेश के किसी अन्य हिस्से में महिलाओं से जुड़ा मामला, भाजपा ने पार्टी स्तर पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की है। यहां तक कि आरोपों में घिरे लोगों को पार्टी से निष्कासित भी किया गया है। भाजपा नैतिक रूप से पतित लोगों का न तो समर्थन करती है और न ही किसी तरह का संरक्षण देती है।

भाजपा प्रवक्ता ने हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत द्वारा मानसिक प्रताड़ना के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने दिव्यांग व्यक्ति की जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के आरोपों पर भी जवाब मांगा और कहा कि हरक सिंह रावत को इन सभी मामलों में सामने आकर सच्चाई स्पष्ट करनी चाहिए।

हनी पाठक ने डीएनए जांच का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि हरक सिंह रावत दोबारा जांच करवाने से पीछे क्यों हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। प्रदेश की जनता इन तमाम सवालों का जवाब चाहती है और हरक सिंह रावत को आरोपों से बचने के बजाय सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments