Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा करना हुआ महंगा, टूर पैकेज के रेट बढ़े-होटलों...

केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा करना हुआ महंगा, टूर पैकेज के रेट बढ़े-होटलों का किराया घटाया, जानें क्या होंगे नए रेट

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अपना चारधाम यात्रा टूर पैकेज महंगा कर दिया है। नया टूर पैकेज एक हजार से तीन हजार रुपये प्रति सीट तक महंगा हो गया है। जीएमवीएन ने अपने पर्यटक आवास गृहों के कमरों के रेट जरूर कुछ कम किए हैं।कुछ स्थानों पर रेट मामूली तौर पर बढ़ाए गए हैं। दो साल से कोविड संकट के कारण रेट नहीं बढ़ाए गए थे। यहां नए रेट एक अप्रैल से लागू होंगे। जीएमवीएन मुख्यालय की ओर से नए रेट वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। एक अप्रैल के बाद की कोई भी नई बुकिंग अब नए रेट के आधार पर ही हो रही है। टूर पैकेज में वाहन, रहने और गाइड का खर्च जोड़ा गया है।
खाने का पैसा भी अलग से देना होगा। हरिद्वार से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, हरिद्वार तक नॉन एसी 27 सीटर बस का दस दिन, दस रात का सफर भी 2955 रुपये प्रति सीट महंगा हो गया है। पहले यह रेट प्रति पर्यटक 25,345 रुपये था। इस बार 28,300 रुपये कर दिया गया।
जीएमवीएन के होटलों के कमरे सस्ते हुए
जीएमवीएन ने अपने होटल के कमरों के रेट कुछ कम किए। लैंसडौन टिप एंड टॉप टीआरएच में सुपर डीलक्स कमरे के रेट 4800 रुपये से घटाकर 4464 किया। डीलक्स कमरे के रेट 3200 से अब 2946 रुपये, फैमिली सुपर डीलक्स 7400 से 6786 रुपये किए गए। लैंसडौन टीआरएच में डीलक्स रूम के रेट 3200 से अब 2946 रुपये, फैमिली सुपर डीलक्स के रेट 3700 से 3661।
डीलक्स हट के 2300 से 2232 रुपये किए गए हैं। मसूरी में सुपर डीलक्स के रेट 3400 से 3393, डीलक्स रूम 2400 रुपये से 2411 रुपये किए गए। ऋषिकेश गंगा रिसॉर्ट के रेट में बदलाव नहीं किया। टिहरी लेक ईको हट्स कोटी कॉलोनी के रेट 4000 से 3750 किए गए। औली नंदादेवी में सुपर डीलक्स रूम के रेट 5700 रुपये से घटकर 4911 रुपये किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments