Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड40 हजार जमा कर नगर निगम की करोड़ों की जमीन अपनी बना...

40 हजार जमा कर नगर निगम की करोड़ों की जमीन अपनी बना ली, केस

नगर निगम की रायपुर रोड पर डालनवाला थाने से लगती करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन को चालीस हजार रुपये टैक्स जमा कर एक आरोपी ने अपने नाम दर्ज कराने की कोशिश की। आरोपी ने स्वकर निर्धारण के तहत टैक्स जमा कर दिया। सवाल उठे तो मामला चर्चा में आ गया।
रायपुर रोड पर डालनवाला थाने से लगती नगर निगम की चार बीघा पांच बिस्वा जमीन है। नगर निगम से स्वकरण प्रणाली के तहत इसे ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ा दिया गया। ऐसे में नगर निगम की तरफ से मामले में केस दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी की तहरीर पर आरोपी तारिक के खिलाफ नामजद अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments