Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्पा सेंटर में मसाज के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, 69 वर्षीय...

स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, 69 वर्षीय बुजुर्ग से मांगे बीस लाख फिर……

देहरादून के राजपुर रोड के एक स्पा सेंटर में उसी बिल्डिंग के मालिक की अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। 69 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने स्पा सेंटर से जुड़ी महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर एनके भट्ट के अनुसार, जय प्रकाश निवासी प्रीतम रोड ने मुकदमा लिखवाया। इसके अनुसार, राजपुर रोड स्थित राधा पैलेस का प्रथम तल उन्होंने निखिल सोनकर निवासी श्रीरामपुर कांवली रोड को किराये पर दिया था। यहां प्रबंधक शिल्पीदार सरकार उर्फ रिया निवासी मन्नूगंज ने स्पा सेंटर शुरू कर दिया। जयप्रकाश ने 27 फरवरी को किराये के लिए निखिल को फोन किया तो पता चला कि उसने रिया को किराया दे दिया है। जयप्रकाश शाम को स्पा सेंटर पहुंचे और रिया से किराया मांगा। रिया ने कहा कि आधे घंटे में किराये के पैसे लेकर लड़का पहुंच रहा है। इस दौरान पीड़ित ने सर्वाइकल दर्द के बारे में बताया।
रिया ने काउंटर पर बैठी युवती की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह डीप मसाज से परेशानी कम कर सकती है। पीड़ित इसके लिए तैयार हो गए। आरोप है कि युवती उन्हें एक केबिन में लेकर गई और मसाज शुरू की। आरोप है कि उन्हें तेल सुंघाया गया। इसके बाद युवती ने पीड़ित को सीधे लिटाया और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पीड़ित कुछ देर बाद बाहर आए तो रिया ने किराया नहीं दिया। बाद में संपर्क किया तो उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। आरोप है कि रिया ने मसाज की वीडियो दिखाई और किराया देने की बजाय 20 लाख रुपये मांगे। ऐसा नहीं करने पर वीडियो उनके परिवार को देने की धमकी दी। इधर, इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments