Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनटराज नृत्य कला केंद्र ने किया रंगोत्सव का आयोजन

नटराज नृत्य कला केंद्र ने किया रंगोत्सव का आयोजन

नटराज नृत्य कला केंद्र ने सोमवार को वार्षिक परीक्षा पुरस्कार व रंगोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सोमवार को कुसुमखेड़ा स्थित जंगल फिएस्टा में मुख्य अतिथि आरएफसी हरबीर सिंह व विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने कार्यक्रम का उद्घघाटन किया। निदेशिका वंदना शर्मा व डॉ. एमके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। 80 विद्यार्थियों ने कथक व संगीत की परीक्षा दी थी। इसमें 64 विद्यार्थी प्रथम आए। अतिथि नागेश दुबे, मोहन रावत, देवेन्द्र पंत, डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद रंगोत्सव ( होली मिलन ) में नटराज वुमन क्लब से भावना वर्मा, दीपा शर्मा, रिया फुलेरा, शोभा नेगी, बबिता खुल्बे, आरती शर्मा आदि ने राधा कृष्ण होली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments