Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज कर्मचारी यूनियन के रूप किशोर अध्यक्ष प्रेम बने मंत्री

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के रूप किशोर अध्यक्ष प्रेम बने मंत्री

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली शाखा का चुनाव मंगलवार को फरसौली रोडवेज कार्यशाला में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष गुरमेल सिंह व मंडल मंत्री हरीश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। सभापति बलदेव सिंह ने सर्वसहमति से रूप किशोर सागर को अध्यक्ष, जावेद अली को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, सुरेखा शर्मा जोशी, शाखा मंत्री दिनेश दुम्का, संयुक्त मंत्री नरेंद्र टम्टा, अरुणेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज जोशी को बनाया गया। इसके अलावा दिनेश जोशी, अनिल कुमार, विनोद जोशी, विमल कुमार, सुशील, सुरेश चंद्र, नंद किशोर, संतोष कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। एलडी पालीवाल, नरेश पाल क्षेत्रीय प्रतिनिधि बने। प्रांतीय प्रतिनिधि कौशल कुमार, जगदीश प्रसाद, जीवन चन्द्र को बनाया गया। मीडिया प्रभारी कमल कुमार बने। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने ने शुभकामनाएं दी।
कर्मियों ने उत्तरांचल रोडवेज यूनियन की सदस्यता ली
रोडवेज कर्मियों ने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा की सदस्यता ली। प्रांतीय अध्यक्ष गुरमेल सिंह, मंत्री हरीश जोशी ने 18 कर्मचारियों को सदस्यता दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुवे बधाई दी। इस दौरान बी के राय, सुरेखा शर्मा, बल बहादुर, विमल कुमार, अनुज गोड़, मोहम्द अहमद, महेंद्र सिंह, पवन कुमार, महेश कुमार, प्रताप सिंह, महेश चन्द्र, नदीम खान, दिनेश लाल, जोगिंदर सिंह, संतोष कुमार, अभिजीत कुमार, रोबिन सिंह ने शाखा की सदस्यता ग्रहण करी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एल डी पालीवाल, राम अवध यादव, मोहन भट्ट, बीरबल टम्टा, नेमी चरण, गिरीश चन्द, दयाल जोशी, ललित प्रसाद, नवीन लोहनी, सुनील बिष्ट मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments