Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआदमखोर बाघ की तलाश में एक माह बाद कांबिग

आदमखोर बाघ की तलाश में एक माह बाद कांबिग

वन विभाग ने दो लोगों की जान लेने वाले बाघ की करीब एक माह बाद फतेहपुर रेंज में तलाश शुरू की है। इस बार तलाश हाथी पर बैठकर की जा रही है। करीब एक माह बाद सक्रिय हुए वन विभाग के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने 17 जनवरी को बजूनियाहल्दू कठघरिया निवासी नत्थू लाल (48 ) और 21 फरवरी को पनियाली निवासी जानकी देवी (50 वर्ष) पत्नी श्याम सिंह को उनके घर के पास के जंगल में अपना शिकार बनाया। बाघ की तलाश में वन विभाग ने फतेहपुर रेंज में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए। जिनमें सिर्फ एक बार ही बाघ दिखाई दिया। इस बीच वन विभाग ने हाथी से फतेहपुर के जंगलों में गश्त कर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की योजना बनाई। लेकिन वन विभाग को करीब एक माह बाद कॉर्बेट से हाथी मिल सके हैं। जिसके बाद मंगलवार को वन विभाग के डॉक्टरों के साथ वन कर्मियों ने जंगल में गश्त शुरू कर दी है। फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या का कहना है कि बाघ ने दो लोगों की जान ली है ऐसे में उसके लोकेशन लेकर उसे ट्रेंकुलाइज करने की योजना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments