Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड10 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

10 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

10 किलो गांजा के साथ एसटीएफ और शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की गई। पता लगा कि आसानी से रुपये कमाने के लालच में वह नशा तस्करी करता है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आरोपी गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एडीटीएफ टीम ने मंगलवार को घनश्याम पुत्र रामपुकार कापर पता पुरंहिया, हरानहिया सीतामढ़ी बिहार हाल पता यामीन ढोल वाली गली गांधीग्राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कुल 10.268 ग्राम गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। तस्करी में शामिल आरोपी का साथी शिवू कपूर पुत्र जिबाच्छ कपूर निवासी कांवली रोड निकट शिवाजी मार्ग फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments