Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोटसारी में पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

कोटसारी में पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे कोटसारी की एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह गर्ब्याल ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि चौडला ग्राम सभा के कोटसारी निवासी शांति देवी (50) पत्नी मान सिंह मंगलवार शाम को जंगल में बकरियों को चुगाने गई थी। इसी दौरान शांति देवी घटगाड़ के पास के एकाएक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गई। सूचना पर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान हरीश सिंह अधिकारी और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि महिला को मिर्गी के दौरे आने की शिकायत थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments