Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार में फूड पॉइजनिंग, कुट्टू का आटा खाने से 125 लोग बीमार

हरिद्वार में फूड पॉइजनिंग, कुट्टू का आटा खाने से 125 लोग बीमार

कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से हरिद्वार में करीब 125 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल, कनखल स्थित रामकिशन मिशन, भूमानंद और श्यामपुर कांगड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीजों की संख्या बढ़ भी सकती है। जिलाधिकारी ने कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की बात जिलाधिकारी ने कही है। पहले नवरात्र पर व्रत रखने वाले कई लोगों ने शनिवार रात में कुट्टू के आटे की पकौड़ी, रोटी और पूरी खाई। लेकिन रात में ब्रह्मपुरी में बहुत से लोगों को उल्टी, पेट खराब और कंपकंपी की शिकायत होने लगी। इसके बाद शनिवार रात करीब एक बजे इक्का-दुक्का मरीज जिला अस्पताल पहुंचने लगे। जिनका इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। रविवार तड़के चार बजे तक ब्रह्मपुरी और श्यामपुर कांगड़ी से ऐसे ही मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी और लोग अलग-अलग अस्पताल पहुंचने लगे।
सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि जिला और मेला अस्पताल में कुल भर्ती मरीजों की संख्या 78 है। कनखल स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल में 14, हरिद्वार-रुड़की हाइवे स्थित अस्पताल में 18 और श्यामपुर स्थित निजी अस्पताल में करीब 15 लोग भर्ती हैं। जिलाधिकारी ने विनय शंकर पांडेय ने कहा कि कुट्टू का आटा कहां से खरीदा गया इसकी जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments