Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहाय रे गर्मी! हल्द्वानी, हरिद्वार-रुड़की सहित इन शहरों में पारे ने छुड़ाए...

हाय रे गर्मी! हल्द्वानी, हरिद्वार-रुड़की सहित इन शहरों में पारे ने छुड़ाए पसीने,जानें मौसम पूर्वानुमान

अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की और रुद्रपुर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को ये सबसे गर्म शहर रहे। जबकि राजधानी देहरादून में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मैदानी क्षेत्रों चिलचिलाती धूप से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, तो रात के समय भी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। वहीं नैनीताल, मुक्तेश्वर और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हिल स्टेशनों में भी गर्मी का अहसास होने लग गया है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा अभी काफी राहत है।
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सामान्यत: अप्रैल माह में दूसरे हफ्ते के बाद पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचता है। लेकिन इस साल पहले हफ्ते में ही 5 प्रमुख शहरों में दिन का पारा इसके पार चल रहा है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments