Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने की खाद्य् विभाग...

प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने की खाद्य् विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून: राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में खाद्य् विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री भगत ने प्रदेश में खरीफ फसल के खरीद सहित इससे संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं पर आवश्यक ध्यान केंद्रित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। वहीं उनहोंने कहा कि समय से सभी तैयारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने आगामी 01 अक्टूबर 2021 खरीफ खरीद सत्र में धन क्रय के सम्बन्ध में सभी तैयारियॉ पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। उन्होने कहा इस सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था की जॉच परख कर ली जाय। धन क्रय केन्द्र की संख्या 239 के लिए मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि इससे सम्बन्धित चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लें तथा अपनी आवश्यकतानुसार इसे बढा लें और आवश्यकतानुसार स्थल परिवर्तित कर लें। इस सम्बन्ध में विभाग को धन क्रय केन्द्र पर पर्याप्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश दिया। वर्तमान में धान क्रय पोर्टल पर कृषको का पजीकरण गतिमान है। इसपर उन्होंने 30 सितम्बर 2021 तक समस्त कृषकों का पंजीकरण और अपडेशन का कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये

मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि किसानवार, ग्रामवार और बोया गया रकबा से सम्बन्धित कृषकों की सूची दे दें, जिससे सम्भावित उत्पादित मात्रा क्रय की जा सके। उन्होंने इस सम्बन्ध में यह भी निर्देश दिये कि कृषकों के पंजीकरण हेतु व्यापक प्रचार प्रसार मण्डी समिति के स्तर से किया जाय। अभी तक 1 करोड 32 लाख बोरों की व्यवस्था की जा चुकी है।

इस दौरान बैठक में सचिव, भूपाल सिंह मनराल, अपर सचिव खाद्य् प्रताप शाह, आरएफसी गढवाल बी.एल.राणा, वित्त नियंत्रक हर सिंह बोनाल, संयुक्त आयुक्त डॉ. एम एस बिसेन, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments