Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में 11 और 12 को सामान्य से अत्याधिक तापमान का रेड...

उत्तराखंड में 11 और 12 को सामान्य से अत्याधिक तापमान का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल को उत्तराखंड में सामान्य से अत्याधिक तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी के इस सीजन में यह पहला रेड अलर्ट है। इसे लेकर मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जिलों में जंगलों कें आग लगने की आशंका जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत बढ़ती गर्मी जंगलों में आग भड़का सकती है। वहीं नौ और दस को सामान्य से अधिकतम तापमान का ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में तकरीबन सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक चल रहा है। इसमें आने वाले दिनों में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि राहत की बात ये है कि 13 व 14 को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी आंशका जताई गई है, जिससे बढ़ते तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments