Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएमबीपीजी कॉलेज: टेबलेट को शपथपत्र जमा कराने उमड़ रही भीड़

एमबीपीजी कॉलेज: टेबलेट को शपथपत्र जमा कराने उमड़ रही भीड़

हल्द्वानी। राज्य सरकार की टेबलेट योजना के तहत 12 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जानी है। नैनीताल जिले में विद्यार्थियों से शपथपत्र लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में शपथपत्र जमा कराने के लिए छात्र- छात्राओं की भीड़ रही। कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अनुसार अलग-अलग काउंटर लगातार शपथपत्र लिए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तक करीब 500 विद्यार्थियों ने शपथपत्र जमा करा दिए हैं। साथ तीन दिन में कुल 4000 पत्र मिल चुके हैं। बताया शनिवार को अंतिम तिथि है। छात्रों से अपील है कि सभी अपना शपथपत्र जमा करवा दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments