Sunday, October 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रीतम सिंह कांग्रेस से हैं नाराज! CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात...

प्रीतम सिंह कांग्रेस से हैं नाराज! CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल

विधानसभा चुनाव 2022 में करारी हार के बावजूद भी कांग्रेस में हार पर रार जारी है। नेता प्रतिपक्ष बनाए की अटकलों के बीच प्रीतम सिंह को ड्रॉप कर कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व काबिना मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष कुर्सी की अहम जिम्मेदारी दे दी है। चुनाव से ठीक पहले अपने बेटे संजीव के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से सभी चौंका दिया है राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर भी शुरू हो गया जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष-कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों कदवार नेताओं की मुलाकात के कई राजनैतिक मायने भी निकाले जा रह हैं। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नहीं मिलने से प्रीतम सिंह कुछ नाराज जरूर हैं। नेता प्रतिपक्ष पद पर प्रीतम सिंह को दोबारा मौका न दिए जाने से कांग्रेस के एक बड़े वर्ग में नाराजगी है। यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने से नाराज 0ससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर कुमार सुनेहरा ने इस्तीफा दे दिया है। सुनेहरा ने कहा कि प्रीतम से बेहतर नेता प्रतिपक्ष कोई और नहीं हो सकता।
पिछली सरकार के साथी अब होंगे आमने -सामने
कांग्रेस की ताजा नियुक्तियों से जून में संभावित बजट सत्र खासा रोचक होने जा रहा है। नेता सदन के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे, तो विपक्ष के सेनापति के रूप में धामी के पूर्व सहयोगी यशपाल आर्य सामने होंगे। पिछले साल भाजपा छोड़ने की तैयारी कर रहे आर्य को मनाने के लिए धामी सुबह सुबह ही उनके घर पहुंच गए थे।तब बातचीत में आर्य ने भाजपा न छोड़ने का वादा किया था। नए नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी को आर्य की बात से ताकत मिली थी, लेकिन कुछ समय बाद ही आर्य ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। सूत्रों के अनुसार धामी के मन में उस वायदाखिलाफी की कसक आज भी हैं। संयोग से दोनो नेता सदन में नियमित रूप से एक दूसरे के सामने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments