Sunday, October 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड10.90 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

10.90 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने गौला बाइपास रोड उत्तराखंड स्टोन क्रशर के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को 10.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस टीम गौला बाइपास रोड उत्तराखंड स्टोन क्रशर के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच तीनपानी से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। पूछताछ दोनों ने अपना नाम शादाब मालिक निवासी इंदिरा नगर व महमूद निवासी रहमत का बगीचा बताया। तलाशी में उनके कब्जे से 10.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments