Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपालतू कुत्ते को बचाने गई थीं, लावारिस कुत्तों ने नोंचकर ले ली...

पालतू कुत्ते को बचाने गई थीं, लावारिस कुत्तों ने नोंचकर ले ली जान

नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)। लावारिस कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मां को बचाने गई बेटी भी हमले में घायल हो गई। बुजुर्ग महिला पालतू कुत्ते को लावारिस कुत्तों के हमले से बचाने गई थी। बेटी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ग्राम धूमखेड़ा निवासी तारो कौर (70) पत्नी भजन सिंह अपनी बेटी ग्राम आमखेड़ा निवासी सुनीता कौर के यहां 15 दिन पहले आई थीं। रात को उनकी बेटी का पालतू कुत्ता जंजीर से बंधा हुआ था। गांव के ही लावारिस कुत्तों ने पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के चीखने की आवाज सुनकर तारो कौर जाग गईं और पालतू कुत्ते को छुड़ाने पहुंच गईं। इसी बीच कुत्तों ने तारो कौर पर हमला कर नोच डाला।
चीख-पुकार की आवाज सुनते ही उनकी बेटी सुनीता कौर भी वहां पहुंची तो लावारिस कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार पर पड़ोसी भी उठ गए। तारो को नानकमत्ता के निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुनीता कौर को आनन-फानन में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments