Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड103 रुपए पार पहुंचने के बाद लगातार दस दिन से नहीं बढ़े...

103 रुपए पार पहुंचने के बाद लगातार दस दिन से नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, पढ़ें देहरादून में क्‍या है कीमत

शुक्रवार यानी 14 अप्रैल को लगातार दसवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। देहरादून में पेट्रोल 103 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल 97 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।
देहरादून में नौ रुपये 80 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
पेट्रोल की कीमतों में पिछले दस दिनों से बढ़ोतरी नहीं हो रही है। 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल की कीमत 94 रुपये 07 पैसा प्रति लीटर थी। आज 15 अप्रैल को यह 103 रुपये 87 पैसे रही। इस हिसाब से 21 मार्च से अब तक पेट्रोल के दाम नौ रुपये 80 पैसे बढ़े हैं।
रोज तय होती है कीमतें
पेट्रोल डीजल की कीमतें हर रोज सुबह बदलती हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमतों के आधार पर होता है। इसकी समीक्षा कर तेज कंपनियां ईंधन के रेट तय करती है। हर रोज सुबह छह बजे इनकी कीमतों में संशोधन किया जाता है।
एसएमएस के जरिये जाने दाम
आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल और डीजल के रेट जान सकते हैं। आपको अपने मोबाइल पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग होता है। आप इस कोड को आईओसीएल की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments