Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखुशखबरी: सरकार की अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी,...

खुशखबरी: सरकार की अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी, साढ़े छह लाख बुजुर्गों और विधवाओं को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने जा रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। लगभग साढ़े छह लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है लेकिन इसका भुगतान हर तिमाही किया जाता है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है। इसे पाने के लिए लाभार्थियों को तीन माह का इंतजार करना पड़ता है। अब प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली से जोड़ कर इस पेंशन को हर महीने देने की तैयारी की है। नई व्यवस्था से जहां भुगतान में पारदर्शिता आएगी वहीं लाभार्थियों को तीन महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को हर महीने भुगतान करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में सभी पेंशनधारकों को तीन महीने में डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है। -एल फैनई, प्रमुख सचिव समाज कल्याण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments