Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहनुमानगढ़ी में चला सफाई अभियान

हनुमानगढ़ी में चला सफाई अभियान

नैनीताल। जय जननी जय भारत की टीम ने रविवार को हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। जिसमें आठ कट्टे शराब की बोतल ओर अन्य कूड़ा,फूटी हुवी शराब की बोतलें, प्लस्टिक की बोतल आदि एकत्र की गई।टीम लीडर सभासद मनोज जगाती ने कहा कि मंदिर पवित्र स्थल हैं। इससे लगे पार्क में शराब की बोतलें मिलना दुर्भाग्य हैं। कई लोगों ने यहां डाइपर सरीखी गंदगी डाली है। जिसकी टीम ने निंदा की है। क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया कि वह आने वाले पर्यटकों को सफाई के लिए जागरूक करें। वन विभाग से मांग की हैं कि वह पार्क संरक्षण के लिए किसी जो जिम्मेदारी दे। जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता बनी रहे तथा वह साफ भी रहे। उनकी टीम भी सफाई में मदद करेगी। टीम में पवन आर्य, एवरेस्ट विजेता टूसी अनित साह, नंदा देवी साह, वैभव चन्द्र आर्या आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments