नगर निगम हल्द्वानी का अतिक्रमण अभियान जारी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने कॉल टैक्स काठगोदाम से अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान आसपास फुटपाथ पर सड़क पर अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने सामान लेकर यहां वहां दौड़ने लगे। नगर निगम की टीम ने कई लोगों के सामान जप्त कर लिए पूर्ण ब्रह्म और कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अतिक्रमण अभियान आगे भी जारी रहेगा।