Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में 11 नए संक्रमित मिले, एक मरीज हुआ ठीक, देहरादून में...

प्रदेश में 11 नए संक्रमित मिले, एक मरीज हुआ ठीक, देहरादून में सबसे ज्याद सक्रिय मामले

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92280 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1568 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में छह, हरिद्वार में चार, नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है। तीसरी लहर में अब तक 88736 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में सात जिलों में 53 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें सबसे अधिक देहरादून जिले में 30 सक्रिय मामले हैं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1247 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बाकी 12 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। सेना अस्पताल देहरादून में भर्ती एक कोरोना मरीज ने दमतोड़ा है। अब तक 88735 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments