Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछह सौ से अधिक शिक्षा मित्रों के लिए राहत की खबर, सरकार...

छह सौ से अधिक शिक्षा मित्रों के लिए राहत की खबर, सरकार ने पांच हजार रुपये बढ़ाया मानदेय

प्रदेश के दूरदराज के स्कूलों में कार्यरत शिक्षा मित्रों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने उनका मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अपर सचिव दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र नियत मानदेय पर कार्यरत हैं। विभाग के प्रस्ताव पर शासन में विचार के बाद उनका नियत मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 600 से अधिक शिक्षक हैं, जो पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार की ओर मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए गए फैसले के बाद से शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments