Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल 2024 में कराने की तैयारी: खेल मंत्री ने...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल 2024 में कराने की तैयारी: खेल मंत्री ने ली बैठक, आर्थिक सहायता के लिए केंद्र से करेंगी अनुरोध

उत्तराखंड को आवंटित 38 वें राष्ट्रीय खेल अब 2024 में कराए जाने की तैयारी है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय पर अवस्थापना विकास कार्यों को कराया जा सके, इसके लिए वह खुद केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध करेंगी।
उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों का आवंटन वर्ष 2014 में किया गया था जो वर्ष 2018 में प्रस्तावित था। विभाग की आधी अधूरी तैयारियों और केंद्र सरकार से समय पर आर्थिक सहायता न मिलने से तय समय पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन नहीं किया जा सका। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली।
हालांकि राज्य सरकार की ओर से अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 719.44 करोड़ की पीपीआर और आयोजन के लिए 249.97 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कई बार अनुरोध करने के बाद भी केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। इस कारण राष्ट्रीय खेलों का आयोजन टलता चला गया।
38वें राष्ट्रीय खेल 2024 में कराए जाएंगे, इसके लिए विभाग की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। आर्थिक सहायता के लिए वह खुद केंद्र सरकार से सहयोग के लिए अनुरोध करेंगी। -रेखा आर्य, खेल मंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments