Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयोनो एप ब्लॉक होने का संदेश भेजकर लगाया 2.35 लाख का चूना

योनो एप ब्लॉक होने का संदेश भेजकर लगाया 2.35 लाख का चूना

देहरादून। योनो एप ब्लॉक होने का संदेश भेजकर साइबर ठगों ने दून निवासी व्यक्ति को 2.35 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर धोखाधड़ी को लेकर दिनेश चंद्र जोशी निवासी तपोवन एंक्लेव ने तहरीर दी। कहा कि आठ अप्रैल को उनके मोबाइल पर योने एप ब्लॉक होने का मैसेज आया। उसमें एक लिंक दिया गया। लिखा था कि लिंक पर क्लिक कर तुरंत एक्टिवेट कर लें। पीड़ित ने लिंक पर अपने यूजर नाम, खाते की जानकारी डाल दी। इसके बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 2.35 लाख रुपये कट गए। तहरीर साइबर सेल से रायपुर थाने भेजी गई। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments