Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखेल-खेल में राख हुआ घर: काम पर गए थे माता-पिता, दो बच्चों...

खेल-खेल में राख हुआ घर: काम पर गए थे माता-पिता, दो बच्चों ने लगा दी अपनी ही झोपड़ी में आग

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के शांति नगर में आपस में खेलते हुए दो बच्चों ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते झोपड़ी में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में सिलिंडर में जबरदस्त धमाका हो गया। गनीमत यह रही कि कोई आगजनी की चपेट में नहीं आया।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि सुरेश चौहान निवासी शांतिनगर, थाना रानीपोखरी, जिला देहरादून बस्ती में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सुरेश चौहान और उनकी पत्नी ध्याड़ी मजदूरी करते हैं। रविवार को रोज की तरह दोनों पति पत्नी काम पर गए हुए थे।
इसी दौरान उनके पांच और सात वर्षीय दो बच्चे घर में थे। दोनों बच्चों ने खेल-खेल में किसी कागज में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान बच्चे भाग कर बाहर आ गए। कुछ ही देर में झोपड़ी के अंदर रखा सिलिंडर आग लगने से फट गया। गनीमत रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments