Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबगैर सत्यापन किरायेदार रखने पर आठ का चालान

बगैर सत्यापन किरायेदार रखने पर आठ का चालान

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाते हुए थाना पुलिस ने बगैर सत्यापन किरायेदार रखने पर आठ मकान स्वामियों का चालान किया। द्वाराहाट के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आठ मकान स्वामियों हिमांशु बिष्ट, राहुल साह, नवीन चौधरी, संजय सती, देवेंद्र भंडारी, दान सिंह माहरा, जयशंकर भट्ट और दिनेश चंद्र चौधरी का चालान कर 40 हजार रुपये का संयोजन वसूला गया। साथ ही क्षेत्र में रहने वाले 82 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया। दन्या पुलिस ने भी थाना प्रभारी सुशील कुमार के निर्देशन में क्षेत्र के गरुड़ाबाज और कलोटा में 75 लोगों का सत्यापन किया।
फोटो। 24 एएलएम 19पी- अल्मोड़ा में बाहरी व्यक्तियों को सत्यापन करती दन्या थाना पुलिस।
कपकोट पुलिस ने 90 लोगों का कराया सत्यापन

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट पुल बाजार के एक मकान मालिक को बिना सत्यापन कराए बाहरी को किराए पर रखना भारी पड़ गया। पुलिस ने मकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान काटा है। दो अलग-अलग मामलों में छह लोगों का पुलिए एक्ट में भी चालान काटा गया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पुल बाजार निवासी दान सिंह ने अपने मकान में रामपुर निवासी बाहरी को किराए पर रखा था, लेकिन उसका सत्यापन नहीं कराया था। उन्होंने बताया कि रविवार को क्षेत्र में रहकर कारोबार कर रहे 90 बाहरी लोगों का थाने में सत्यापन कराया गया। बगैर सत्यापन कराए तीन लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं शांति भंग के आरोप में भी तीन लोगों का पुलिस एक्ट में चालान काटा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments