Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछात्रों को अब मिलेगी खेल छात्रवृत्ति,छात्रावास के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

छात्रों को अब मिलेगी खेल छात्रवृत्ति,छात्रावास के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

उत्तराखंड में आठ से 16 वर्ष के छात्रों को हर माह 1500 रुपये खेल छात्रवृत्ति मिलेगी। चयनित बच्चों को खेल छात्रावास के साथ ही स्कूलों में भी कोच और अन्य सुविधाएं दी जाएगीं। खेल विभाग ने इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि खेल छात्रवृत्ति शुरू करने का मकसद बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा करना है।
स्क्रीनिंग में पास होने वालों को प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति के साथ खेल छात्रावास व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। प्रस्ताव के मुताबिक, छात्रवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी और खेलों में अभिरुचि वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए चयन एक साल के लिए होगा। एक साल में देखा जाएगा कि बच्चा किस खेल के लिए फिट है, उसके बाद उसे उसी खेल की सुविधाएं दी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments