Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड23 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

23 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

अल्मोड़ा। सल्ट थाना पुलिस और एसओजी ने अभियान चलाकर 23 किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए तस्कर ग्राम नैल से रामनगर के लिए गांजे की खेप ले जा रहे थे। दोनों तस्करों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है। फरार हुए तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस चेकिंग कर रही है।
सोमवार को सल्ट थाना पुलिस और एसओजी ने गुहार तिराहे के पास एक बाइक में सवार होकर आ रहे चार लोगों को चेकिंग के लिए रोका। दो लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए जबकि दो अन्य लोगों के पास मौजूद बैग की पुलिस ने तलाशी ली। इसमें पुलिस को 23 किलो से अधिक गांजा मिला। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अरविंद कुमार और फईम निवासी करखेड़ा टांडा थाना दड़ियाल रामपुर यूपी बताया। इन दोनों के साथी सचिन यादव निवासी ग्राम बारखेड़ा थाना टांडा बादली रामपुर यूपी और एक अज्ञात फरार हो गए। सल्ट के थाना प्रभारी गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments