Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण शाह पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली महिला भी पूर्व में छात्र संगठन से जुड़ी रही है। महिला के अनुसार आरोपी उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर डरा धमका कर उससे अवैध संबंध बनाया करता था। महिला ने कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने मुखानी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण साह ने 2018 में उससे अवैध संबंध बनाए। उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। वह उसके घर आकर अवैध संबंध बनाता था। लोक-लाज का हवाला देकर उसे चुप कराता रहा और बार-बार धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। 2019 में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के अनुसार वह बच्चा भी तरुण साह का है। आरोपी के पास पिस्तौल भी है जिससे उसे और उसके परिवार को खतरा है। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी और महिला किस संगठन में किस पद हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
महिला का है बैंक्वेट हॉल
मुखानी थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला का एक बैंक्वेट हॉल भी है। महिला राजनीतिक दल से जुड़ी भी बताई जा रही है। आरोपी तरुण साह 2013-2014 में एनएसयूआई का नैनीताल जिलाध्यक्ष रह चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments