Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी रद्द

दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी रद्द

युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक की जमानत अर्जी अपर जिला जज/एफटीएससी कोर्ट न्यायाधीश कुसुम शानी ने रद्द कर दी है।
शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 26 नवम्बर 2021 को कोतवाली नगर में युवक पर लड़की का अपहरण कर मनसादेवी मंदिर रोपवे के पास धर्मशाला में ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शादी से मना करने पर पीड़ित लड़की ने आरोपी युवक पर अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी संदीप गिरी पुत्र लक्ष्मण गिरी निवासी ग्राम कोरवा थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। फिलहाल, कोर्ट में केस विचाराधीन चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments