सिडकुल की एक फूड कंपनी में डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों को निकालने का फरमान जारी कर दिया गया। इसके विरोध में कर्मचारी कंपनी में धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मार्च माह का वेतन देकर रिजाइन लिखने को कहा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनका रोजगार छिन चुका है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी कहां जाएंगे। उनके सामने घर खर्च को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 17 वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं।