Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधान की बुआई में देरी होने से किसान चिंतित

धान की बुआई में देरी होने से किसान चिंतित

पथरी क्षेत्र के गांवों में किसानों को गंगनहर का पानी नहीं मिलने से गन्ने की फसल सूखने के कगार पर है। किसानों को धान की बुआई में देरी हो रही है। किसानों के खाली पड़े खेत पानी का इंतजार कर रहे हैं।पथरी क्षेत्र में इन दिनों गन्ने की फसल को पानी की जरूरत है। अधिकांश फसल पानी नहीं मिलने के कारण पीली पड़ रही है। उत्तर प्रदेश सिचाईं विभाग की ओर से अभी तक गंगनहर से माइनरों में भरपूर पानी नहीं छोड़ा गया है। किसान दीपक चौहान, रमेश, अनिल कुमार, मोहल्लड़ सिंह, प्रमोद चौहान, अनिल चौहान, भोपाल सिंह चौहान, सुनील कुमार, नितिन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी पानी छोड़ने में देरी कर रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। समय से फसल की सिंचाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उत्पादन में कमी आ सकती है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के जेई ऐके मिश्रा का कहना है कि गंगनहर से गांव की ओर फसलों की सिंचाई के लिए जाने वाले सभी नालों में पानी छोड़ा गया है। दूर-दराज के गांव तक अभी पानी भरपूर मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। जल्द ही आगे के गांव के किसानों तक पानी पहुंच जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments