Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना: तीन जिलों में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित, 102...

उत्तराखंड में कोरोना: तीन जिलों में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित, 102 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। 102 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92394 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 2391 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देहरादून जिले में 6, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घट रही है। इससे प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से देहरादून जिले में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को कोरोना का टीका लगवाने में अभिभावकों में रुझान कम नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण के आंकड़ों के आधार पर इसकी पुुष्टि कर रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी स्कूल प्रबंधनों से लेकर अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि बच्चों को कोरोना का सुरक्षा कवच देने के लिए टीका जरूर लगवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments