Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी पर भड़के अभिभावक

प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोत्तरी पर भड़के अभिभावक

हल्द्वानी। निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी समेत तमाम मुद्दों को लेकर स्टूडेंट गार्जियन टीचर वेलफेयर सोसायटी ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभिभावकों ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की अपील की।
स्टूडेंट गार्जियन टीचर वेलफेयर सोसायटी का कहना है कि कोरोना काल से अभिभावक आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। निजी विद्यालय प्रबंधकों ने नए सत्र में फीस 20 से 30 फीसदी तक बढ़ा दी है। विद्यालय प्रबंधकों ने कॉपी, किताबें और स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए दुकानें तय की हैं। जहां अभिभावकों को बाजार भाव से 30 से 40 प्रतिशत तक महंगा सामान मिल रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष पंकज खत्री का कहना है कि निजी प्रकाशकों की किताबों के चैप्टर हर साल बदल दिए जाते हैं जिससे पुराने छात्रों की किताबें दूसरे के काम नहीं आ पाती हैं। कुछ विद्यालयों ने कमीशन के लालच में स्कूल ड्रेस में भी परिवर्तन कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments