Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून के स्कूलों में मनाया गया श्रम दिवस

दून के स्कूलों में मनाया गया श्रम दिवस

दून के स्कूलों में श्रम दिवस मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां आयोजित किये गए। सेंट जोजफ्स अकेडमी में विद्यालय के सभागार में श्रम दिवस का आयोजन किया गया। कम्युनिटी लीडर, रिवरेन्ड ब्रदर कैरल, प्रधानाचार्य- रिवरेन्ड ब्रदर जयसीलन, उपप्रधानाचार्य रिवरेन्ड ब्रदर अस्टिनो, बीएस रौतेला और प्रदीप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यहां पर विशेष प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने श्रम दिवस का महत्व बताया। सेंट जोजफ की महिमा का गान और अन्य मधुर गीतों के गायन से विद्यालय का वातावरण संगीतमय हो गया। राधा एवं मीरा का नृत्य आकर्षण केंद्र रहा।
अकेशिया पब्लिक स्कूल अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम में छात्र-छात्राओं ने विश्व श्रम दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की मेजबानी कक्षा 10वीं के छात्र पियूष बेनीवाल ने की। 10वीं के छात्र सौरभ शाह ने हिंदी में मजदूर दिवस के महत्व पर भाषण दिया और छात्र श्रेय बिष्ट ने अंग्रेजी में अपने विचार रखे, जिसमें उन्होंने मजदूरों के महत्व को बताया कि श्रमिक अपने और अपने परिवार के सपनो की आहूति देता है तब जाकर हम सबके सपने पूरे होते हैं। कक्षा 10वीं के छात्रों ने नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसका कथावाचन अंजलि रावत ने किया। प्रबंधक मनमीत सिंह ढिल्लों ने सहायक कर्मचारियों को भेंट देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका पूजा मारिया ने छात्रों को सम्बोधित किया व मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है उससे छात्रों को अवगत कराया। उप प्रधानाचार्या ममता रावत, विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित सभी छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments