Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचमोली:मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत-नौ घायल

चमोली:मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत-नौ घायल

चमोली जिले की निजमुला घाटी में गाड़ी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में लाये गए दो घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर मैक्स 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों रेस्क्यू किया गया । इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौक पर ही मौत हो गई। मृतकों में संजय नेगी उम्र 24 साल और टिकेंद्र राम उम्र 23 हैं ।
घायलों में बालक सिंह उम्र 26 साल, जसपाल सिंह ( चालक ) उम्र 30 साल, जगदीश सिंह 23 साल, सोहन कुमार 21 साल, मुकेश कुमार 22 वर्ष, राहुल सिंह 22 साल, मनोज सिंह 26 साल, गोपी नेगी 18 साल हैं । गम्भीर रूप से घायल सोहन सिंह और मनोज सिंह को उपचार के लिये हायर सेंटर रैफर किया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments