Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय मार्गों पर वाहनों की संचालन अवधि चार घंटे बढ़ी, जानिए अब...

पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की संचालन अवधि चार घंटे बढ़ी, जानिए अब क्या होगा समय?

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने पर्वतीय मार्गों पर वाहनों के संचालन की अवधि चार घंटे बढ़ा दी है। सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। अभी तक सुबह छह से रात आठ बजे तक ही वाहनों के संचालन की अनुमति थी।
परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान के मुताबिक वर्तमान में चारधाम यात्रा के लिए यात्रा चैक पोस्टों का सुचारु रूप से संचालन शुरू हो गया है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग में काफी सुधार हुआ है। इसे देखते हुए चारधाम यात्रा में पर्वतीय मार्गों पर सुबह चार बजे से रात्रि में 10 बजे तक वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
समय बढ़ाने की हो रही थी मांग
वाहन संचालक भी चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका मानना है कि चारधाम ऑलवेदर रोड बन जाने के बाद अब यात्रा पहले की अपेक्षा ज्यादा सुगम और सुरक्षित हो गई है। इसलिए इसका समय बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार भी चाहती है कि यात्रा में कम से कम ठहराव रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments