Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंगा सप्तमी पर शोभायात्रा निकाली

गंगा सप्तमी पर शोभायात्रा निकाली

गंगा सप्तमी पर्व गंगा महोत्सव संस्था की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मां गंगा के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा भी निकाली गयी। शोभायात्रा हनुमान घाट, कुशा घाट बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, श्रवण नाथ बाजार, अपर रोड, भल्ला रोड, विष्णु घाट, रामघाट से होकर गुजरी। इस दौरान बाजार के व्यापारियों ने भी एक दूसरे को गंगा सप्तमी की बधाई दी।
पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा एवं परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने शोभायात्रा में शिरकत कर मां गंगा के गुणगान के साथ धूमधाम के साथ भजन कीर्तन करने हुए मां गंगा के जयकारे लगाए। इस अवसर संजय चोपड़ा ने कहा कोरोना काल समाप्त होने के उपरांत मां गंगा का जन्म उत्सव हरिद्वारवासी धूमधाम से मना रहे हैं। परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने कहा आज से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से प्रारंभ हो गई है और मां गंगा आने वाले करोड़ों तीर्थ श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाकर रखें। शोभायात्रा में राजेश खुराना, हिमांशु आडवाणी, अनु गर्ग, आशु शर्मा, माधव बेदी, हिमांशु गुप्ता, दीपक शर्मा, कुमार सिंह, मंडवाल आकाश बंसल, चीनू गर्ग, नवीन अग्रवाल, पुलकित कुकरेजा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments