Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमौसम ने रोकी सीएम की राह, पंतनगर में चॉपर की आपात लैंडिंग

मौसम ने रोकी सीएम की राह, पंतनगर में चॉपर की आपात लैंडिंग

पंतनगर। मंगलवार सुबह अचानक बदला मौसम खटीमा से सपत्नीक देहरादून जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राह में रोड़ा बन गया। इसके चलते सीएम के चॉपर को पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद सीएम टैक्सी से पंतनगर के एनेक्सी भवन में आए। मंगलवार सुबह 10:30 बजे आकाश में अचानक काले बादल घिरने लगे, देखते ही देखते तेज हवाओं ने अंधड़ का रूप ले लिया और साथ ही बारिश भी होने लगी। इसी दौरान खटीमा से पत्नी के साथ देहरादून जा रहे सीएम के चॉपर के पायलट ने मौसम का रुख भांपकर पंतनगर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करा दी। इसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन व एयरपोर्ट अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सीएम का काफिला एयरपोर्ट के बाहर आकर परिसर में खड़ी टैक्सी लेकर पंतनगर के एनेक्सी भवन पहुंचा, जहां सीएम धामी ने टैक्सी चालक को 500 रुपये देने चाहे लेकिन चालक ने लेने से मना कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम रुद्रपुर प्रत्यूष सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारियों सहित खटीमा से लौट रहे डीएम युगल किशोर पंत एवं एसएसपी मंजुनाथ टीसी भी पहुंच गए। यहां सीएम ने करीब दो घंटे रुकने के बाद मौसम साफ होते ही 12:40 बजे देहरादून के लिए उड़ान भरी।
पंतनगर को चारधाम यात्रा की हेली सेवा से जोड़ने का प्रस्ताव
पंतनगर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के चॉपर की पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैडिंग और उनके एनेक्सी भवन में प्रवास की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम का स्वागत करते हुए बताया कि अभी कुमाऊं के लोगों को चारधाम की यात्रा के लिए फाटा तक पहुंचना होता है। यदि चारधाम यात्रा में हवाई सेवाएं दे रहीं हेली कंपनियों को पंतनगर एयरपोर्ट से जोड़ दिया जाए तो कुमाऊं के पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। सीएम को शुक्ला का यह प्रस्ताव बहुत भाया और उन्होंने शुक्ला से इसका लिखित प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। (संवाद)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments