Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतंबाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर की जाएगी कार्रवाई

तंबाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर की जाएगी कार्रवाई

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के साथ बैठक कर तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रभावी तरीके से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तंबाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि लोगों में तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए समस्या बनती जा रही है। उन्होंने लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए तंबाकू की आदत छोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने सीईओ को सभी विद्यालयों में तंबाकू नियंत्रण के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू की बिक्री नहीं की जा रही है इसका सर्टिफिकेट सभी प्रधानाचार्यों से लेने को कहा। उन्होंने तंबाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों को चिह्नित करते हुए विभागीय स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया, सीओ पुलिस सुमित पांडेय, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. मालती, जिला शिक्षा अधिकारी डीसी सती, राज्य कर अधिकारी एलएस राणा, श्रम अधिकारी दीपक कुमार आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments