Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहटाए कर्मचारियों ने रविवार को भी दिया धरना

हटाए कर्मचारियों ने रविवार को भी दिया धरना

देहरादून। दून अस्पताल से हटाए गए कर्मचारियों का मामला कैबिनेट में न आने से उनमें आक्रोश है। रविवार को भी उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के 51वें दिन उन्होंने दीनदयाल पार्क में धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन कर सरकार एवं अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि रविवार को एकता विहार में टैंट वगैरह लगा दिया गया है। सोमवार से वह वहीं पर आंदोलन करेंगे। गुरुवार को मामला कैबिनेट में नहीं आने से उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के घर पर भी प्रदर्शन किया था। बता दें कि प्रदेश के अस्पतालों से बाइस सौ नर्सिंग पैरामेडिकल कर्मचारी हटाए गए हैं जिनमें 612 कर्मचारी दून अस्पताल के शामिल है वह पिछले डेढ़ माह से आंदोलन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments