Sunday, November 1, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआदित्य, दीपशिखा, अनुराग, बबलू ने मारी बाजी

आदित्य, दीपशिखा, अनुराग, बबलू ने मारी बाजी

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तराखंड शाखा की ओर से ओएनजीसी के सभागार में चित्रकला, हिंदी लेखन इंग्लिश लेखन आदि प्रतियोगिता कराई गई। विजेता छात्र-छात्राओं सम्मानित किया गया। ओएनजीसी के ऑफिसर्स क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन ओएनजीसी की शाखा हिमालयन दून के सचिव अमित चौहान ने किया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक सदस्यों में शामिल और प्रदेश के अध्यक्ष प्रो.धीरेंद्र शर्मा ने युवाओं को अपने जीवन में भारतीय संस्कृति की गहराइयों को समझते हुए और यूथ हॉस्टल की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. एचएस रंधावा, डॉ. केआर जैन, प्रदेश सचिव टंडन, वाईस प्रेजिडेंट डॉ. आरएस दीक्षित समेत कई इकाइयों के पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। सोलो सिंगिग में 10 से 18 वर्ष आदित्य कौशिक, 18 वर्ष से अधिक में दीपशिखा, 10 से 14 वर्ष वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में भूमिका, 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग में अनुराग रमोला और 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग प्रतियोगिता में बबलू प्रसाद ने बाजी मारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments